Almora- नगर में जोरों- शोरों से चल रही है कुमाऊं महोत्सव की तैयारियां…. जानिए कब से शुरू होंगे कार्यक्रम

अल्मोड़ा नगर में जल्दी कुमाऊं महोत्सव का आयोजन होने वाला है जिसके लिए तैयारियां भी काफी जोरों शोरों से चल रही हैं बता दें कि नगर में श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से आगामी 22 अगस्त 2022 से राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के खेल मैदान में 10 दिवसीय कुमाऊं महोत्सव का आयोजन होने वाला है इस बात की जानकारी आज दिनांक 18 अगस्त 2022 को गुरुवार के दिन पालिका सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा दी गई और बताया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में महोत्सव के दौरान रंगारंग कार्यक्रम नृत्य, गायन, खेल प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा और इसके अलावा रोज स्टार नाइट भी होगी।

बताया गया है कि महोत्सव की शुरुआत 22 अगस्त सोमवार को मुख्य बाजार होते हुए धारानौला तक कलश यात्रा और सांस्कृतिक जुलूस के साथ होगी। जिसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा इस दौरान बच्चों के मनोरंजन हेतु ऊंट सवारी का भी इंतजाम किया गया है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ,मुख्य संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, वैभव पांडे, मनोज सिंह पवार, दीपक शाह, पंकज भगत, डॉ संतोष बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।