
मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशा निर्देशो के क्रम में ग्रामोत्थान रीप परियोजना अल्मोड़ा के माध्यम से देवदार स्वायत्त सहकारिता पोखरी की वार्षिक आमसभा दिनांक 22/08/26 को धूम्रा देवी मंदिर धौलादेवी के प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि दिनेश गैड़ा ग्राम प्रधान खष्टी देवी एवं रेखा देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आजीविका समन्वयक मनोज बोरा द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्ष हेमा देवी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025/26 का लेखा जोखा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया ।मूल्यांकन अनुश्रवण वित्त सहायक गौरव पाठक द्वारा महिलाओं को व्यवसाय ,डेयरी ,धूप अगरबत्ती यूनिट का काम हेतु परियोजना सहयोग हेतु जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन मैनेजर गीता जोशी ,एरिया कॉर्डिनेटर पंकज सनवाल , विजय कुमार टम्टा, राकेश कुमार, रविशंकर,नवनीत गुरुरानी उपस्थित रहे।


