अल्मोड़ा:- बादल छाने से जिले के तापमान में आई गिरावट…. जानिए कितना गिरा तापमान

अल्मोड़ा जिले में बीते सोमवार से बादलों का डेरा है। बता दें कि जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने करवट बदल ली है और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वही ठंडी हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया और मौसम बदलने के कारण बाजार में भी रौनक कम रही।

बता दें कि नगर में अधिकतम तापमान 18 तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं कोसी, जागेश्वर व कसारदेवी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। बादलों के साथ कोहरे ने भी ठंड में इजाफा किया है और लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रही। ठंड का प्रकोप जागेश्वर, कोसी व कसारदेवी क्षेत्र में काफी अधिक है। रात को पढ़ रहा पाला लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है तथा शीत लहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। इन क्षेत्रों में तापमान 2 डिग्री तक गिरने से पानी भी जमने लगा है व लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तथा हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।