
अल्मोड़ा। जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें सम्मान दिया जाना है और इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 1000 बच्चे हिस्सा लेंगे। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम कौशल अकैडमी इंटरनेशनल की ओर से शिखर होटल अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा और यहां पर बच्चों को हायर स्टडी के लिए 6 लाख तक की छात्रवृत्ति ऑफर की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के लिए साक्षात्कार के बाद 200 बच्चों का चयन किया जाएगा। अल्मोड़ा जिले में सम्मान पाने वाले सभी बच्चों के लिए यह काफी गर्व का पल होगा और इस सम्मान को पाने के बाद विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी होगा।

