![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला में छात्र संघ गठन के लिए 22 दिसंबर 2022 को छात्रसंघ नामांकन संपन्न हुआ| जिसमें अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए| छात्र उपाध्यक, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव, संकाय प्रतिनिधि पद पर कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए|
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एकल नामांकन होने के कारण समस्त प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए| 24 दिसंबर 2022 को दोपहर 12:00 बजे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जया पांडे द्वारा विजय प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण दिलाया गया|
अध्यक्ष पद पर खुशबू नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर ललित सिंह मनराल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रीतु को निर्विरोध चुना गया है|
महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा छात्र संघ चुनाव 2022-23 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों, छात्र संघ पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया| इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार उपस्थित रहे|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)