![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम 25 नवंबर तक घोषित हो जाएंगे| इसके बाद छात्र संघ चुनाव भी जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है| सब ठीक होने पर दिसंबर प्रथम सप्ताह तक छात्र संघ चुनाव हो सकते हैं|
बताते चलें कि सोबन सिंह जीना में पिछले 2 वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुई है| जिससे गुस्साए छात्र-छात्राएं आंदोलन भी कर चुके हैं| लेकिन चुनाव तिथि अभी भी घोषित नहीं हुई है| कुछ दिनों पहले अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा था कि परीक्षा फल घोषित होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे| इसके लिए परीक्षा फल घोषित किए जाने की आवश्यकता है|
अब शासन ने विश्वविद्यालय को 25 नवंबर तक परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं| वहीं, सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा फल घोषित होने के बाद दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में छात्र संघ चुनाव कराने की संभावनाएं प्रबल हो रही है| विश्वविद्यालय ने 25 नवंबर तक परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए कार्रवाई भी तेज कर दी है|
एसएसजे विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी ने कहा कि शासन स्तर से 25 नवंबर तक परीक्षा परिणामों को घोषित करने को कहा गया है| इसके लिए जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को मंगाकर अंक चढ़ाए जा रहे हैं| शासन से मिले निर्देशों के अनुसार जल्द परीक्षा परिणामों को घोषित करने के प्रयास किए जा रहे हैं|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)