अल्मोड़ा:- सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल भट्ट ने जिलाधिकारी से करी शिष्टाचार भेंट……. सामने रखी यह मांगे

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल भट्ट ने जिला अधिकारी अल्मोड़ा से शिष्टाचार भेंट तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की ज्ञापन दिया और उनके समाधान की मांग की
जिसमे वृद्ध जागेश्वर ब्लॉक धौलादेवी तथा उसके आस पास के क्षेत्र मे नेटवर्क की लगातार समस्या है जिसका समाधान हो।

Advertisements


तथा शौकीयाथल से कोटेश्वर तक मोटर मार्ग का डामरीकरण हो व ब्लॉक भैसियाछाना जौलबाज से थिकलना तक रोड में सोलिंग व डामरीकरण के लिए धनराशि आवंटित की जाए। बिजली के क्षतिग्रस्त लाईन की मरम्मत की जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर लगातार कार्य किया हैं और आगे भी करते रहेंगे। युवाओं से जन प्रतिनिधियों से आवाह्नन किया कि सभी एकजुट होकर क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं पर आगे आए।