
अल्मोड़ा। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस लगातार अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रही है ऐसे में अवैध नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस सतर्क है। अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी कोतवाली में नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं और वह जेल में सजा भी काट चुका है इसके बाद फिर से उसे जेल भेज दिया गया है। बीते बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस टीम ने शक के आधार पर स्यालीधार अल्मोड़ा निवासी दीपक सिंह उम्र 26 वर्ष को पकड़कर उसकी तलाशी ली और उसके पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

