अल्मोड़ा:- अवैध रूप से शराब परोसने के चलते दुकानदार गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में विभिन्न थाना चौकियो की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है और नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। एक ऐसा ही मामला अल्मोड़ा से सामने आ रहा है जहां पर मोरनौला चौकी पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान शराब परोसने के आरोप में दुकानदार हयात सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुकानदार के पास से 14 पव्वे देसी शराब बरामद की और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार वह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की और दुकान स्वामी हयात सिंह निवासी खांकर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित लोगों को शराब परोस रहा था और तभी पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।