
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर खराब सड़क के चलते हादसा हो गया, इस दौरान पिकअप खाई में गिर गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सल्ट क्षेत्र के डोटियाल- सराईखेत मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और पांच लोगों को गंभीर चोटे आई हैं यह सब जर्जर सड़क के चलते हुआ पहाड़ों में जर्जर सड़कों के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है। जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को पिकअप डोटियाल से सरायईत की ओर जा रहा था और एक किलोमीटर आगे सड़क काफी खराब स्थिति में बनी हुई थी इसी दौरान सामने से आ रही बस को पास देने के प्रयास में पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा पिकअप 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी इस दौरान वाहन में कुल 7 लोग सवार थे जिसमें से दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए जिन्हें मामूनी चोटे आई हुई है और वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

