![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा। जिले में इस बार बारिश न होने के कारण रबी की फसल काफी प्रभावित हो रही है। बता दे कि राज्य में लगातार मौसम बदल रहा है मगर बदलते मौसम की मार कहीं ना कहीं किसानों को झेलनी पड़ रही है।
अक्टूबर माह में भी इस बार वर्षा नहीं हुई और नवंबर माह में कुछ स्थानों पर वर्षा होने से चार प्रतिशत रबी की फसल पर असर पड़ा है। खेतों में गेहूं जौ और अन्य फसले समान रूप से नहीं हो पाई हैं तथा उत्पादन पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। अल्मोड़ा जिले में 22,302 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी की फसल बोई गई है लेकिन बारिश न होने के कारण फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिससे काश्तकार काफी परेशान है। नवंबर माह में काफी कम वर्षा होने के कारण कुछ ही इलाकों में गेहूं उग पाया है और अन्य फसले आधी अधूरी ही हो पाई हैं। वर्षा न होने से गेहूं और जौ की पौध पीली पड़ने लगी है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार रबी की फसल को बुवाई के बाद दिसंबर माह तक कम से कम 40 मिलीमीटर वर्षा की आवश्यकता होती है लेकिन इस बार वर्षा न होने के कारण अल्मोड़ा तथा आसपास के क्षेत्र में रबी की फसल पर बुरा असर पड़ा है इसके साथ ही सिंचाई की सुविधा न होने के कारण काश्तकार काफी परेशान है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)