
माय भारत अल्मोड़ा के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी आशीष पॉल द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के गणित विभाग के सभागार में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट जिला स्तरीय का विषय ” आपात काल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बहुत से लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस यूथ पार्लियामेंट में सभी ने अपने अपने विचार रखे। जिसमें प्रथम स्थान कनक जोशी, द्वितीय स्थान सत्यम पाण्डे, तृतीय स्थान अमित बिष्ट, चतुर्थ गीतांजलि पांडे ,पंचम तनुजा देवताला रहे। निर्णायक की भूमिका में डॉ इला साह, डॉ पुरन जोशी डॉ राम चंद्र मौर्य, डॉ गिरिश अधिकारी डॉ आस्था नेगी रही। मंच संचालन डॉ रविन्द्र नाथ पाठक ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ देवेंद्र धामी व डॉ रुबीना अमान वही मुख्य अतिथि में डॉ जगत सिंह बिष्ट रहें। कार्यक्रम अधिकारी एन,एस,एस संयोजक देवेंद्र सिंह धामी रहे। माय भारत के वॉलिंटियर आरुषि बिष्ट, पूजा बिष्ट, पूनम डंगवाल,अक्षय वर्मा, महिंद्र सिंह महरा, विवेक सुयाल, संदीप सिंह नयाल आदि लोग उपस्थित रहे।

