अगामी 8 जनवरी 2022 को कांग्रेस के नेता व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अल्मोड़ा और श्रीनगर आ रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को धार देंगी। तथा महिलाओं और प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगी। उनका कार्यक्रम दोनों स्थानों अल्मोड़ा और श्रीनगर के लिए तय किया गया है।
तथा प्रियंका गांधी के आगमन के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए पूर्व सीएम और कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने प्रियंका गांधी को आमंत्रित करते हुए कहा है, कि गढ़वाल और कुमाऊं में आपका स्वागत है। और हमारे गढ़वाल और कुमाऊं में आप सादर आमंत्रित हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि आप हमारे कुमाऊ गढ़वाल में आकर यहां की नारी शक्ति का आभास करें तथा श्रीनगर और अल्मोड़ा में आकर आप हम सबको उत्तराखंडियत की रक्षा करने के लिए शक्ति प्रदान करें। हम आपको अपने उत्तराखंड में सादर आमंत्रित करते हैं। प्रियंका गांधी के आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है।