Almora -: दवाइयों पर भी पड़ी महंगाई की मार, बीपी शुगर समेत जरूरी दवाओं के दाम में 20 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी

अल्मोड़ा| महंगाई की मार दवाइयों पर भी पड़ रही है| पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी का असर दवाओं पर भी पड़ने लगा है| माह भर के भीतर ही बीपी शुगर समेत जरूरी दवाओं के दाम 20 फ़ीसदी तक बढ़ गए हैं| जिससे आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है| शुगर एवं बीपी के मरीजों के इस्तेमाल में आने वाली दवा समय जरूरी दवाओं की कीमत में 20 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी हुई है| एक और लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से जहां खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं अब दवाओं के दामों में 20 फ़ीसदी बढ़ोतरी होने से आम जनता की जेब ढीली हो रही है| अन्य जीवन रक्षक दवाएं ऐसी है, जिसे मरीजों को लंबे समय तक खाना पड़ता है| ऐसे मरीजों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है| दवाई महंगी हो रही है जिससे लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|
इसके अलावा नगर में संचालित विभिन्न प्राइवेट क्लीनिक संचालकों ने भी परामर्श शुल्क बढ़ा दिया है| जिसके चलते मरीजों को भी अब अतिरिक्त शुल्क खर्च कर प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराना पड़ रहा हैं| जानकारी के अनुसार परामर्श शुल्क में करीब 10 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है|
मेडिकल हॉल संचालक अल्मोड़ा, राघव पंत ने कहा कि महंगाई के चलते इन दिनों बीपी शुगर सहित सभी प्रकार की दवाओं के दाम 20 फ़ीसदी तक बढ़ गए हैं| इससे मरीजों का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है|