
अल्मोड़ा।जिले में किताब कौतिक के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। बता दें कि विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान में तीन दिवसीय किताब कौतिक प्रस्तावित है जिसे सफल बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। बैठक में स्व. विपिन त्रिपाठी विचार मंच एवं क्रिएटिव उत्तराखंड के पदाधिकारी शामिल रहे।
बता दें कि यह बैठक बीते मंगलवार को हुई जिसमें वक्ताओं का कहना था की किताब कौतिक के पहले दिन यानी की 1 सितंबर को विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग होगी और दूसरे दिन परंपरागत लोकगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और विशन दत्त जोशी, कैलाश चंदोला की पुस्तकों का विमोचन होगा। डॉ. शेखर पाठक का इतिहास ,विपिन त्रिपाठी का योगदान ,डॉ. हयात सिंह रावत व उदय किरौला, हिमालय विकास पर राजनीतिक दृष्टि में पुष्पेश त्रिपाठी विचार विमर्श करेंगे। वही दूदबोली कुमाऊंनी पत्रिका का विमोचन, काव्य गोष्ठी के अलावा प्रहलाद मेहरा, घुघुती, जागर टीम व अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षित करेंगी। तीसरे दिन पक्षी अवलोकन ,परंपरागत औषधीयों की जानकारी, अंगदान और देहदान पर पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ललित उप्रेती, मानस खंड नए संदर्भ पर डॉ. हेमा उनियाल, वर्तमान पत्रकारिता पर पंकज बिष्ट द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे।

