अल्मोड़ा:- उपद्रव करने पर पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में पुलिस ने उपद्रव मचाने पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सोमेश्वर में रामलीला मंचन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाकर न्यूसैंस फैलाने पर थाना पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर धारा 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए आरोपितों में दीवान सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी बलवाकोट जिला पिथौरागढ़, पवन भंडारी पुत्र कैलाश सिंह भंडारी निवासी भंडारी गांव सोमेश्वर, प्रकाश बिष्ट पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम टाना थाना सोमेश्वर ,दीप बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम टाना थाना सोमेश्वर शामिल है। यह लोग रामलीला के दौरान शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर रहे थे उसी दौरान पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और धारा 81 पुलिस एक्ट में आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।