अल्मोड़ा:- अवैध खनिज के साथ पुलिस ने सीज किया डंपर….. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने अवैध खनिज के साथ डंपर सीज कर दिया है। बता दे कि डंपर में अवैध तरीके से रेता ले जाया जा रहा था और उसकी रिपोर्ट एसडीएम रानीखेत को भेज दी गई है।

पुलिस के अनुसार एसओ हेमचंद्र पंत के नेतृत्व में टीम ने विजय चौक के पास वाहनों की तलाशी ली और इस दौरान एक डंपर पर तय मात्र से अधिक खनिज पाया गया तथा आरोपित चालक खनन से संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया इसके बाद पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत डंपर को सीज कर दिया और एसडीएम को रिपोर्ट भी भेज दी है। इस मामले में पुलिस काफी सख्ती से कार्य कर रही है और लगातार पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस ने अवैध रूप से रेते के साथ डंपर को सीज कर दिया है।