अल्मोड़ा:- पुलिस ने गुमशुदा को बरामद कर परिजनों को सौपा…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस अपने कार्यों के प्रति काफी सक्रिय भूमिका निभा रही है। बता दे कि अल्मोड़ा के चौखुटिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही थी जहां एक व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने मुखबधिर गुमशुदा को रामनगर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि चौखुटिया निवासी एक बुजुर्ग महिला ने अपने पुत्र के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। तभी थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मूकबधिर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए सुरागरसी पतारसी करते हुए सूचना संकलन से उसे रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया है तथा परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisements

Recent Posts