अल्मोड़ा:- पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किए दो तस्कर…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में भत्रौजखान पुलिस ने दो तस्करों को 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह तस्कर अधिक मुनाफा कमाने के लिए पर्यटक क्षेत्र में अफीम बेच रहे थे। दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। बता दे कि पुलिस मोहन के पास चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान कार की तलाशी लेने पर दो युवकों जोधवीर सिंह व सुखविंदर सिंह के पास से 30 छोटी-छोटी पन्नियो में 300 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपित ग्राम गांधीनगर पोस्ट ठकिया नंबर एक थाना काशीपुर उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अफीम बदायूं, उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाए थे। आरोपित अफीम को मारचूला व मोहान टूरिस्ट क्षेत्र में ग्राहकों को बेचने की फिराक में थे मगर उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।