अल्मोड़ा:- पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी से नक्शा तस्करी कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिले के लमगड़ा ब्लॉक के धौलकड़िया तिराहें के पास आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है और नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है। जिले में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं और ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने नशे के विरुद्ध कड़े एक्शन लेने के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। लमगड़ा में चेकिंग अभियान चलाने के दौरान एक बिना नंबर की स्कूटी को पुलिस ने रोका और पूछताछ के दौरान शक होने पर तलाशी ली गई जिसके पास से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। आरोपी की पहचान नैनीताल कोटला मुक्तेश्वर निवासी बलवंत सिंह उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply