अल्मोड़ा:- नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता….. 15.30 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15.30 ग्राम स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। शुक्रवार को चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा की टीम बेस्ट तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान पुलिस को एक युवक कंधे में काले रंग का बैग लटकाया हुआ दिखाई दिया और पुलिस को देखकर वह छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली और इस दौरान उसके पास से 15.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ पर उसने अपना नाम खत्याड़ी निवासी निखिलेश कनवाल बताया और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Recent Posts