अल्मोड़ा:- कार हादसे में गई पीएनबी कैशियर की जान

अल्मोड़ा। जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई इस दौरान पीएनबी कैशियर की मौके पर मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पीएनबी कैशियर को अपनी जान गंवानी पड़ी यह मामला जिले के सल्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कूपी बैंड के पास से सामने आ रहा है जहां पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर के साथ यह दुर्घटना घटित हो गई। इस खबर को सुनने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक काशीपुर निवासी सुभाष सिंह बिष्ट उम्र 35 वर्ष पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण से कार से अपने घर जा रहा था और सल्ट क्षेत्र के पास यह दुर्घटना हो गई, रात होने के कारण लोगों को इसकी खबर नहीं लगी मगर आज सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया इसके बाद वाहन के अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया और तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply