अल्मोड़ा:- कटखने बंदरों से लोगों को मिलेगा निजात….. जानिए कैसे

अल्मोड़ा।जिले में बंदर लोगों को काफी परेशान करते हैं और अब रानीखेत तहसील में नागरिकों को कटखने बंदरों से निजात मिलेगा। जानकारी के मुताबिक अब रानीखेत में कटखने बंदरों को पकड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। क्षेत्र में बंदरों ने दहशत मचाई हुई है। कटखने बंदर लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं। नगर से लगे पन्याली क्षेत्र में बंदरों के आतंक के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है और वन विभाग अधिकारियों की देखरेख में यूपी के मुरादाबाद से आई टीम ने यहां बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 39 बंदरों को पड़कर अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। यहां पर पन्याली में पटवारी चौकी, टनवाल टेंट हाउस, लोनिवि कॉलोनी और प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र में कटखने बंदरों की सूचना मिलने पर द कैंट बोर्ड कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वर सिंह टनवाल ने वन विभाग को इस बात की सूचना लिखित तौर पर दी और अधिकारियों ने मुरादाबाद से पिंजरा तथा बंदर पकड़ने वाली टीम यहां बुलाई। पहले दिन 40 बंदरों को पकड़कर पिंजरे में बंद करके अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा। क्षेत्र में जल्द ही कटखने बंदरों से लोगों को निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisements

Recent Posts