अल्मोड़ा:- बढ़ती ठंड से परेशान है लोग….. जानिए जिले का न्यूनतम तापमान

अल्मोड़ा। जिले में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। बता दे कि सुबह और शाम को ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है हालांकि दिन के समय में धूप खिलने के कारण राहत मिल रही है लेकिन आज मंगलवार के दिन आसमान में बादल और धूप की आंख मिचौली जारी रही।

वही बढ़ती ठंड के कारण पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाएं जाने की मांग की जा रही है ताकि बेसहारा व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला मुख्यालय में आसपास की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। बता दें कि जिले में बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों की तुलना में सोमवार के दिन अधिकतम तापमान में चार तथा न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वही केंद्रीय सेवानिवृत कर्मचारी समिति ने सार्वजनिक स्थलों पर जल्द से जल्द अलाव जलाने की व्यवस्था करने के लिए मांग करी है।