अल्मोड़ा -: जल्द शुरू होगा जिला अस्पताल में तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट, 1 दिन में 8 घंटे करेंगा काम

अल्मोड़ा| पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जल्दी संचालित किया जाएगा| सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने इसके लिए प्रयास किए हैं| उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ गया था| उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के लिए आरईएस के इंजीनियर शेखर पांडे और उनके अधिकारी संजय भारती से बात की| आईएस के इंजीनियर अधिकारियों ने कहा कि उसमें फ्यूल डाल दिया गया है अब ऑक्सीजन प्लांट एक-दो दिन में चालू किया जाएगा| आरईएस के इंजीनियर अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट 1 दिन में 8 घंटे जलाया जाएगा| इसके अलावा संजय पांडे के प्रयासों के बाद ऑक्सीजन प्लांट जल्दी नियमित रूप से चालू हो जाएगा| इसके लिए संजय पांडे काफी समय से प्रयासरत थे| जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक ने इस विषय में संजय पांडे को दूरभाषा के द्वारा अवगत कराया कि बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को संचालित करने का काम शुरू हो चुका है| आम जनता तथा सभी मरीजों को ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा जल्द मिल सकेगी| जिसके बाद सभी मरीजों और आम जनता ने संजय पांडे की सराहना की| सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करवाने के लिये जिला प्रशासन व अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक का आभार व्यक्त किया है।