अल्मोड़ा -: बढ़ता जा रहा आई फ्लू का प्रकोप, हर दिन मिल रहे 15 मरीज

अल्मोड़ा जिले में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है| हालत यह है कि सिर्फ जिला अस्पताल में 15 से अधिक मरीज आई फ्लू से ग्रसित होकर पहुंचे हैं| इस स्थिति से डॉक्टर भी चिंतित है|


अल्मोड़ा नगर के सल्ट, रानीखेत, ताड़ीखेत, सोमेश्वर सहित अन्य हिस्सों में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है| नगर में भी इस रोग से कई लोग ग्रसित हो रहे हैं|
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, बड़ी संख्या में मरीज नेत्र जांच के लिए पहुंच रहे हैं| इनमें से हर रोज औसतन 15 से अधिक मरीज आई फ्लू से ग्रसित मिल रहे हैं| ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है| यह संक्रमण अन्य लोगों में भी फैलता है| इससे ग्रसित बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहिए| इस रोग की चपेट में आए लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का प्रयोग करना चाहिए और बार-बार शुद्ध और ठंडे पानी से आंखों को धोना जरूरी है| आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति को अन्य व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए|