
दिनाँक 23-02-2026 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के एन०एस०एस० स्वयंसेवियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर का प्रारम्भ लक्ष्य गीत के साथ किया गया। उसके पश्चात् स्वयंसेवियों के द्वारा पूरी निष्ठा के साथ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी तथा परिसर में पौधारोपण किया गया। साफ-सफाई के पश्चात् स्वयंसेवियों के लिए महाविद्यालय में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अखिलेख कुमार शुक्ल, एन०एस०एस० प्रभारी डॉ० पूरन राम, डॉ० अनुराधा, डॉ० राकेश कुमार, डॉ० निशा, डॉ० गौरव कुमार, लता शाह, गीता तिवारी तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

