अल्मोड़ा -: अब बाजारों में नहीं दौड़ेंगे दो-पहिया वाहन, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा| नगर के बाजारों में अब चालक दो-पहिया वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे| बाजार की संकरी गलियों में दुर्घटनाओं को रोकने और राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय पालिका ने लिया है|


सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक दो-पहिया वाहनों का संचालन बंद रहेगा|
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी की अध्यक्षता में बीते दिवस नगर पालिका सभागार में मासिक बैठक हुई| इस दौरान उन्होंने पालिका की तरफ से किए गए कार्यों की समीक्षा करके आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया| कई प्रस्ताव पास किए गए| बैठक में नगर की बाजारों में दोपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित करने के साथ ही खजांची मोहल्ले में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया| वहीं दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थापित ओपन जिम की देखरेख के लिए समिति का गठन किया गया|


इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सिटी बस का रूट बदलने से पालिका को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है| उन्होंने सिटी बस को परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए रूट परमिट के अनुसार ही संचालित करने के निर्देश दिए है|