अल्मोड़ा -: किसानों की तकदीर बदलेगी गेहूं, मसूर, मटर की नई प्रजाति

अल्मोड़ा| विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कोसी में कृषि मेले का आयोजन किया गया| जिसमें अल्मोड़ा के साथ नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया| इस दौरान गेहूं की वीएल कुकीज, सब्जी मटर की वीएल उपहार और मसूर की वीएल- 150 का लोकार्पण किया गया|


संस्थान की निदेशक लक्ष्मीकांत के मुताबिक, इन तीनों प्रजातियों का पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर उत्पादन होगा| इससे किसानों की तकदीर बदलेगी|
बीते दिवस आयोजित मेले का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा ने किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्थान पर्वतीय कृषि पर किए जा रहे शोध कार्यों से किसानों के आजीविका बढ़ाने का प्रयास कर रहा है| जो सराहनीय है| मोटे अनाज को बढ़ावा देने में संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है| इससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं• संस्थान ने भारत के 24 राज्यों में उन्नत तकनीक के बीच पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है|


इस दौरान उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों से मेले का लाभ लेने की अपील की|
नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि, किसान उन्नतशील बीजों का प्रयोग कर कृषि व्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं|
संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत ने कहा कि संस्थान अपने शोध कार्यों से किसानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा| इस दौरान सभी ने गेहूं की वीएल कुकीज, सब्जी मटर की वीएल उपहार और मसूर की वीएल 150 का लोपार्पण किया|