अल्मोड़ा:- सड़क दुर्घटना में मां- बेटे की गई जान….. परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा। जिले में सड़क दुर्घटना से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पिकअप के नीचे दबकर मां बेटे की मौत हो गई है। बता दे कि हादसे में महिला और उसके 5 साल के बेटे ने अपनी जान गवाई है।

Advertisements

इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम का माहौल है। लमगड़ा में बीते मंगलवार की देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता अपने 5 साल के बेटे को लेकर बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी तीनों एक पिकअप में सवार हुए लमगड़ा – गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छटक गए और पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए इस घटना में महिला की मौत हो गई और मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया मगर वहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पिकअप का दरवाजा अचानक कैसे खुला इसकी जांच की जा रही है और शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।