अल्मोड़ा:- रन फॉर यूनिटी में शामिल हुई मंत्री रेखा आर्य

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर में आयोजित रन फॉर यूनिटी पैदल यात्रा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह पैदल यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वी जयंती पर आयोजित की गई और इस दौरान कैबिनेट मंत्री भी इसमें शामिल हुई। रविवार को सोमेश्वर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ तथा मंत्री रेखा आर्य ने अपने निजी आवास से शहीद स्मारक तक आयोजित यात्रा में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं और इस दौरान उन्होंने युवाओं में भी जोश भरा।