Almora -: जिला बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय परिसर में फोटो स्टेट मशीन की सुविधा उपलब्ध करने हेतु भेजा गया ज्ञापन

अल्मोड़ा| जिला बार एसोसिएशन द्वारा जिला जज के माध्यम से उच्च न्यायालय नैनीताल के प्रशासनिक न्यायाधीश को अल्मोड़ा जजी परिसर में फोटो स्टेट मशीन स्थापित करवाने के लिए ज्ञापन भेजे गए हैं|


दरअसल, जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में अधिवक्ताओं व वादकारियो हेतु फोटो स्टेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है व इस परिषद के आसपास भी नजदीक में कहीं भी फोटो स्टेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है| जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसी समस्या को लेकर जिला बार संगठन अल्मोड़ा ने जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में स्थित ई सेवा केंद्र में अथवा इसके बगल में उपलब्ध रिक्त स्थान में अधिवक्ताओं व वादकारियों के सुविधा को देखते हुए फोटो स्टेट मशीन स्थापित करवाने की मांग की है| जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा अवस्थित विभिन्न न्यायालयों में कार्य कर रहे अधिवक्ता तथा बात वादकारियों को सुविधा प्राप्त हो सके, इसके लिए जिला बार एसोसिएशन ने जिला जज को ज्ञापन सौंपा है|


ज्ञापन सौंपने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष कविंद्र पंत, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीपचंद्र जोशी, उपसचिव प्रेम आर्य, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, चंदन बड़वाले, लवली दास्पा शामिल रहे|