अल्मोड़ा:- विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलारा के नेतृत्व में पदोन्नति को लेकर दिया गया ज्ञापन….. जांच न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

अल्मोड़ा:- युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर विरेंद्र सिंह मलारा के नेतृत्व में युवाओं ने आज एसडीएम भनोली के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया और कहा कि पदोन्नति में दोषियों के खिलाफ कारवाई नही हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements


अल्मोड़ा जनपद सहकारिता विभाग के सहकारी समितियो में पदोन्नति मामले में हुई गड़बड़ी व भ्रष्टाचार को लेकर अनेक बार युवाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया और जांच के आदेश भी आए लेकिन जांच अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उत्तराखंड सरकार से मांग करते हैं इस पर शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई हो भ्रष्ट्र अधिकारियों पर लगाम लगे।
पदोन्नति मामले में नियमों को ताक में रखकर पैसे लेकर नियुक्ति की गई है जो साफ-साफ लिस्ट में सूचनाओं में प्राप्त है उसके बाद भी भ्रष्ट अधिकारी हरीश चंद्र खंडूरी जो एआर जिला सहायक निबंधक अल्मोड़ा और चार्ज के साथ डीआर उप निबंधक कुमाऊं मंडल सहकारिता विभाग समितियां पद पर हैं जिन्होंने अपने दोनो पदो का गलत तरीके से दुरुपयोग किया हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है निबंधक सहकारिता उत्तराखंड देहरादून के जॉच आदेश करने के बावजूत भी जॉच अधिकारी द्वारा जांच नही की गई हैं। भाजपा सरकार के सहकारी मंत्री धन सिंह रावत चुप हैं लगातार करप्शन करते जा रहे हैं जल्दी खंडूरी को निलंबित करके जांच करके करवाही की जाए वरना युवा सड़को पर उतरेंगे। ज्ञापन देने वालों में विरेंद्र सिंह मलारा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर, जगदीश प्रसाद युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जागेश्वर, राजेंद्र नेगी कांग्रेस कार्यकर्ता, चंदन बिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता , कमल किशोर युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जागेश्वर, पवन तिवाड़ी कांग्रेस कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।