अल्मोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 5 सूत्रीय जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जिम्मेदारी वितरित करने के लिए आयोजित की गई बैठक

अल्मोड़ा :- आज दिनांक 3 जनवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय,पाताल देवी में जिला अध्यक्ष रमेश बहूगुणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई,जिसमें 5 सूत्रीय जिला स्तरीय कार्यक्रमो की जिम्मेदारियां बांटी गई।

इसमें मुख्य संयोजक के साथ दो सह संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा के पदाधिकारियों को निम्न पदों कि नियुक्ति हुई। जिसमें गांव चलो अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,सह संयोजक गोविंद मटेला, वन्दना आर्य,को नियुक्त किया गया। दीवार लेखन,वाल पेन्टीग कार्यक्रम के संयोजक, संजय डालाकोटी,सह संयोजक देवाशीष नेगी, देवेन्द्र नयाल को नियुक्त किया, , महिला स्वयं समूह सहायता टीम और गैर सरकारी संस्था सम्पर्क अभियान संयोजक, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,सह संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, रेखा आर्य को नियुक्त किया। पार्टी ज्वाइन टीम संयोजक, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट , सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष आनन्द डंगवाल, गोपाल बिष्ट नियुक्त किए गए ।लाभार्थी सम्पर्क टीम संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्, सह संयोजक दीपक साह कन्नु बने। नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह को नियुक्त किया गया। आज की बैठक में महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक भव्य समारोह ‘ चेली,,,ब्वारी’ कार्यक्रम अल्मोड़ा नगर मे होना तय हुआ है। जिस कार्यक्रम की हमें जोर शोर से तैयारियां करनी होगी। आज कि बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश बहूगुणा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, महिपाल बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित डोसाद , जिला मंत्री महेश विष्ट, देवाशीष नेगी , जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, आईटी सेल गोविंद मटेला, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह, रवि कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।