![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा। नगर में कोसी नदी जिससे कि पूरे शहरवासियों को पानी मिलता है उसे स्वच्छ बनाने का जिम्मा 4500 लोगों द्वारा उठाया गया है। बता दें कि कोसी नदी को स्वच्छ बनाने के लिए 4500 लोग एक साथ इस महा अभियान में जुटे हैं। एक दिनी महा अभियान के तहत ताकुला के कांटला से क्वारब पुल तक कोसी नदी के दोनों किनारों पर करीब 51 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की गई।बता दें कि इसका दस्तावेजीकरण भी किया गया है ताकि इस महाअभियान को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया जा सके। बता दें कि इस महा अभियान के तहत 28 टन कूड़ा एकत्र किया गया। लोगों का कहना है कि नदियों की सफाई के प्रति जागरूक होना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यह अभियान बीते 7 नवंबर 2022 को सोमवार के दिन चलाया गया जिसकी शुरुआत कोसी बाजार स्थित नदी तट पर डीएम वंदना सिंह ने स्वयंसेवी और जिला स्तरीय अधिकारियों को शपथ दिलाकर की। साथ में डीएम ने यह भी कहा कि यह अभियान प्राण दायिनी कोसी नदी की स्वच्छता तथा लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास है और इस महाअभियान में 4500 लोगों द्वारा हिस्सा लिया गया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)