
अल्मोड़ा| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा में कार्यरत पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन विकास विभाग की प्रवक्ता डॉ.दीपा जलाल ने यूजीसी नेट द्वारा 2021 की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता शिक्षा शास्त्र विषय से उत्तीर्ण की है| डॉ. दीपा जलाल द्वारा इससे पूर्व इतिहास विषय में एम.फिल. व पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है| नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा अपने शिक्षक पती डॉ ललित जलाल को दिया| उन्हें सोबान सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनएस भंडारी, प्रोफ़ेसर बी.डी.एस. नेगी, डायट प्राचार्य अल्मोड़ा के समस्त स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं|

