
आज दिनांक 22 -10 -24 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत पैरा लीगल द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विभाग में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें छात्र व छात्राओं को निशुल्क कानून कि जानकारी दी गई। जिसमें भावना तिवारी व संदीप सिंह नयाल ने घरेलू हिंसा के बारे में बताया कि अगर कोई किसी के ऊपर अत्याचार करता है तो उनकी सहायता के लिए वकील दिया जाता है।
वही साइबर अपराध, नशा मुक्ति की जानकारी दी गई है । नशा मुक्ति के लिए बताया गया कि हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए और लोगों को भी जानकारी देनी चाहिए कि नशे से सेहत खराब होती है और मानसिक संतुलन भी खराब होता है। उन्होंने नालसा का टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया। यदि आपके आसपास कोई भी समस्या होती है तो इस नंबर में फोन करके आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं ,तथा आपकी सहायता की जाएगी । यह टोल फ्री नंबर निशुल्क है। पैरा लीगल वालंटियर भावना तिवारी वह संदीप सिंह नयाल व योग विभाग अध्यापक गिरीश अधिकारी उपस्थिति थे।

