Almora- जानिए कौन है यशिका अधिकारी, और क्यों हुई इतनी प्रसिद्ध

अल्मोड़ा की निवासी यशिका अधिकारी ने राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यशिका 22 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर तक पहुंची। उन्होंने प्रेरक पोस्टर बनाकर उसमें संबंधित विषयों को दर्शाया।

तथा इस प्रतियोगिता में यशिका अधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेमलता जोशी तथा दीपा रौतेला ने द्वितीय स्थान व आकांक्षा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ पुष्पेश पांडे ने कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण करके किया। उनका कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम करके बच्चों के बुद्धि का विकास कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर माया शुक्ला, और डॉक्टर महीराज मेहरा थी।