अल्मोड़ा:- केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर मास्टर प्लान के तहत विकसित होगा जागेश्वर धाम…. विकास के लिए मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में आगामी 12 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय है। बता दे कि प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत होने वाले विकास कार्यों का पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा और उसके बाद जल्द ही यह धाम दिव्य तथा भव्य रूप में दिखाई देगा। शिलन्यास के बाद धाम के विकास कार्यों में तेजी आएगी। बता दे कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर धाम का विकास भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर किया जाएगा।यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टो में से एक है और इसका जिक्र विधानसभा चुनाव के दौरान अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा के दौरान किया गया था। पहले चरण में जागेश्वर मंदिर के आगमन चौक में 3 करोड़, मंदिर प्रकाश व्यवस्था में 10 करोड़ और मंदिर फ्लोरिंग में 5 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च होने हैं। इसका कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा बता दे कि जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान के तहत कार्य शुरू होने के बाद मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के 15 अन्य मंदिरों में भी विकास कार्य शुरू किया जाएगा।