
अल्मोड़ा | कल से 2 दिन तक आशाएं हड़ताल पर रहेंगी| लंबे समय से नियमित वेतनमान 21000 करने समेत लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से आशा वर्कर्स आक्रोशित है| अब नाराज आशाएं केंद्रीय स्तर की ट्रेड यूनियन के आवाहन पर कल से यानी सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगी| इस संबंध में आशाओं ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है| केंद्रीय स्तर पर ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त आवाहन पर सोमवार और मंगलवार को पूरे देश में हड़ताल होने जा रही है| इस राष्ट्रीय हड़ताल का आशाओं पर स्कीम वर्कर्स के राष्ट्रीय फेडरेशन ने भी समर्थन किया है| आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को नियमित करने के अलावा नियमितीकरण ना होने तक हर माह 21000 न्यूनतम वेतन देने, ईपीएफ ब्याज दरों में की गई कटौती वापस लेने, सभी ठेका, संविदा, मानदेय पारिश्रमिक आधारित कर्मियों को नियमित कर्मचारियों का दर्जा देने, बैंक, बीमा, रेलवे ,रक्षा परिवहन शिक्षा स्वास्थ्य आदि को निजी हाथों में देने के खिलाफ, मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत कई अन्य मांगे शामिल है| जिस कारण आशाएं आक्रोशित है और कल से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगी|
