BREAKING NEWS कल से फिर बंद रहेगा अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग,कैसे करें सफर,पढ़ें पूरी खबर.

कल यानी 28 अक्टूबर से आगामी 3 दिन तक नैनीताल प्रशासन द्वारा भवाली क्वारब मार्ग को बंद कर दिया गया है पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं के अलावा सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा तथा बड़े वाहन रानीखेत राम नगर होते हुए जा सकते हैं छोटे वाहन क्वारब रामगढ़ व मुक्तेश्वर होते हुए जा सकते हैं।

Advertisements

आपको बता दें कि बीते 18 19 अक्टूबर को हुई भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण जगह-जगह मलबा आने और सड़क बह जाने के कारण अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था जिसके बाद कुछ दिनों पूर्व ही उसे खोला गया था परंतु पुनः वाली को आरंभ मार्ग को 3 दिनों के लिए बंद करने का आदेश पुलिस प्रशासन ने दिया है.