अल्मोड़ा:- खिलाड़ियों के लिए सामने आई खुशखबरी……जिले में जल्द शुरू होगा राज्य स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर

अल्मोड़ा जिले में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी सामने रही है। यहां पर खेल विभाग की ओर से जल्द ही हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर का संचालन किया जाएगा।

सेंटर में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा और जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा है कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी करिश्मा भंडारी द्वारा दिया जाएगा। 8 अगस्त की सुबह 11:00 बजे से 10 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों का प्रवेश के लिए ट्रायल होगा। खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म तिथि, स्थाई निवास प्रमाण पत्र और फोटो लानी अनिवार्य है।