अल्मोड़ा:- सेना में लेफ्टिनेंट बने गौरव नैनवाल…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले के गौरव नैनवाल ने आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। बता दे कि उत्तराखंड राज्य के हर एक गांव से कोई ना कोई व्यक्ति सेना में जवान है वही अल्मोड़ा से भी सैकड़ो की संख्या में लोग आर्मी में अपनी सेवा देते हैं।

Advertisements

बता दे कि देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड के बाद सल्ट क्षेत्र के पत्थरखोला- चनाण गांव निवासी गौरव नैनवाल आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गए हैं और क्षेत्रवासियों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। नैनवाल ने माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हासिल की है और उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। वर्ष 2022 में सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण्य कर सेना में अफसर बनने के सफर की शुरुआत उन्होंने की। उनके पिता दामोदर दत्त वर्तमान में आईटीबीपी में कार्यरत है तथा माता गीत देवी ग्रहणी है। गौरव में बचपन से ही देश सेवा की ललक थी। उन्होंने कहा कि उनमे आर्मी के माध्यम से देश सेवा करने के लिए ललक बचपन से ही थी जो देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद पूरी हो गई है इसके साथ ही उनका कहना था कि जो भी व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास करता है उसे अवश्य ही सफलता मिलती है।