Almora -: इस दिन से होगा खेल महाकुंभ का आयोजन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)| आगामी खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर विकासखंड के व्यायाम शिक्षकों की बैठक हुई| बैठक में तय किया गया कि सभी न्याय पंचायतों में 7 नवंबर से 10 नवंबर तक महाकुंभ का आयोजन होगा|


इस दौरान तमाम प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी| विद्यालयी खेल एथलेटिक्स की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 12 और 13 नवंबर को तथा ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 और 15 नवंबर को कालीखोली में होगी|