अल्मोड़ा:- बारिश के बीच भी जल रहे हैं जंगल…… पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

अल्मोड़ा। जिले में सर्द मौसम के बीच भी जंगल धधक रहे हैं। बता दे कि बीते रविवार से मौसम ने करवट बदली हुई है तथा इस दौरान जिले में बारिश भी देखने को मिली मगर सर्द मौसम में भी एक बार फिर से जंगलों में आग के मामले सामने आने लगे हैं। बीते रविवार की देर रात लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुनी भैरव मंदिर से सटे जंगल में आग लग गई और देखते ही देखते आग रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगी।

रात को पहुंचे दमकल विभाग के कार्मिकों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया और इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे कि जंगल में अचानक आग लग गई और तेजी से आग मंदिर तथा रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगी। व आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया आसपास के लोग भी सहम गए तथा आपदा कंट्रोल रूम को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा की टीम ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान आग बुझाने में सहायता की। इस बीच बड़ा हादसा होने से तो टल गया लेकिन जंगल में लगी आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान हो गया। काफी बड़ा क्षेत्र आग की लपटों से प्रभावित रहा।

Recent Posts