Almora:- जंगल की आग ने पहुंचाया भारी नुकसान……. ढाई माह में खाक हुई लाखों की वन संपदा

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में वनाग्नि ने काफी नुकसान पहुंचाया है। बता दे कि कुमाऊं के चार पर्वतीय जिलों में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ ही समय में वनाग्नि ने लाखों की वन संपदा को खाक कर दिया है। यहां तक कि हेलीकॉप्टर की मदद से भी वनाग्नि पर काबू पाना नामुमकिन साबित हो रहा है। वन महकमे द्वारा लाख दावे किए गए मगर फिर भी आग ने जंगलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

कुमाऊं के चार पर्वतीय जिले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत वनाग्नि की आगोश में 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक महज ढाई माह के अंतर्गत इन चार जिलों में 227 वनाग्नि की घटनाएं रिकॉर्ड की गई है जिसके कारण 330.69 हेक्टर जंगल प्रभावित हुआ है और करीब आठ लाख की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों वन विभाग की टीम के लिए आग पर काबू करना काफी मुश्किल साबित होता जा रहा है और जंगल कि आग वन्य जीवों के लिए भी खतरा बनती जा रही है।