
अल्मोड़ा। जिले में लगातार जंगल जलने की घटनाएं सामने आ रही है। बता दें कि लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही है मगर फिर भी विभाग आग की घटनाओं को कम करने में नाकाम साबित हो रहा है। अल्मोड़ा के रानीखेत में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और रानीखेत में जंगल की आग ने सेना के अस्पताल को घेर दिया। अस्पताल तक पहुंच गई और जंगल से उड़ने वाला धुआं अस्पताल के सभी कमरों में भर गया जिससे मरीजो और चिकित्साकर्मी दोनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
मरीज और डॉक्टर दोनों की सास फूलने लगी और सब बेहाल हो गए। अस्पताल के पास जंगल में आग लगने के कुछ ही घंटे बाद आग अस्पताल के करीब पहुंच गई जिससे मरीजों और चिकित्सा कर्मियों में हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर और कक्षों में धुआं फैलने से सभी को काफी तकलीफ हुई और फायर कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सेना के जवानों के साथ मोर्चा संभाला तथा कुछ ही देर में आग को बुझाते- बुझाते दमकल वाहन में पानी खत्म हो गया लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर कर्मियों और जवानों ने काफी मेहनत मशक्कत करने के 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया मगर इस दौरान अस्पताल के मरीज और चिकित्सकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

