अल्मोड़ा:- तीमारदारों के लिए बेस अस्पताल में सुविधा…..वितरित किए गए गद्दे

अल्मोड़ा। जिले के बेस अस्पताल में अब तीमारदारों को गद्दों की सुविधा मिलेगी यहां पर तीमारदारों को गद्दे वितरित किए गए हैं इसके साथ ही अल्मोड़ा नगर निगम के पार्षदों और रेड क्रॉस सोसाइटी ने यहां गद्दे वितरित करते हुए तीमारदारों के लिए उचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। तीमारदारों को यहां फर्श पर बैठने और सोने में कठिनाई हो रही है ऐसे में उनके लिए गद्दे वितरित किए गए हैं। बेस अस्पताल पहुंचे पार्षद और रेड क्रॉस पदाधिकारियो ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की ओर से तीमारदारों को उचित सुविधा न मिलने पर उन्हें परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है और ऐसी व्यवस्था पर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply