
तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के मेधावी छात्रों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल मानसी भारद्वाज ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में छात्रों की रैंक इस प्रकार रही:-
🥇 रैंक 1: सान्वी मेहरा (कक्षा 3)
🥉 रैंक 3: मनाश्वी पंत (कक्षा 5)
🎖️ रैंक 5: यथार्थ रावत (कक्षा 3)
🏅 रैंक 10: गौरी जोशी (कक्षा 2)
🏅 रैंक 13: दिव्यांश सिंह (कक्षा 2)
🏅 रैंक 14: मिवान चंद्र (कक्षा 1)
🎖️ रैंक 33: गौरांश सिंह खिंच्याल (कक्षा 5)
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है कि वे आगे बढ़कर ऐसे प्रतियोगिताओं में भाग लें और सफलता प्राप्त करें।

