अल्मोड़ा -: जिले में पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले, पर्यटकों को खुब भा रहा पहाड़ी भोजन

इन दिनों अल्मोड़ा नगर और यहां के पर्यटक स्थल पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार है| यहां विदेशों से पर्यटक पहुंच रहे हैं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं|

Advertisements


पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अप्रैल तक 1167 विदेशी और 39392 देशी पर्यटक यहां पहुंचे हैं|
विदेशी पर्यटकों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका, इटली, जर्मनी के पर्यटक शामिल है, जबकि देशी पर्यटकों में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक डीनापानी, बिनसर, जागेश्वर, रानीखेत, कसारदेवी, चितई पहुंच रहे हैं|
वहीं पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी चले हुए हैं| इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है| विभिन्न पर्यटक स्थानों पर होटल पैक हैं| पर्यटकों को होमस्टे और उनमें परोसे जाने वाले पहाड़ी व्यंजन बहुत पसंद आ रहे हैं|
पर्यटन विभाग के मुताबिक, पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी| वहीं जिले की विशिष्ट पहचान बाल मिठाई के पर्यटक दीवाने हैं| साथ ही सिंगोड़ी का भी पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं|